फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों से होने लगे रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीएमएस, बीबीई और बीबीए के दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों से बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स से रद्द होने शुरू हो गए हैं। चौथी कटऑफ में कई कॉलेजों मेें जो दाखिले रद्द हुए, उनमें ज्यादा बीकॉम से ही थे। इस तरह पांचवीं कटऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की संभावना बनी रहेगी। सोमवार को चौथी कटऑफ के दाखिले शुरू हो गए। इस कटऑफ में केवल दो दिन मिलने हैं। अब छात्र मंगलवार तक दाखिला लेकर छह नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों मेें विद्यार्थियों ने चौथी कटऑफ के दाखिले लिए तो कई ने रद्द भी कराए। कई कॉलेजों मेें बीकॉम के दाखिले ज्यादा रद्द हुए। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज बीएमएस, बीबीई, व बीबीए के दाखिलों की शुरुआत 31 अक्तूबर को हुई थी। आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चौथी कटऑफ के पहले दिन कुल 120 आवेदन स्वीकार किए गए। इनमें 59 दाखिले मंजूर किए गए। 23 छात्रों ने फीस का भुगतान कर सीट पक्की की।
उनके मुताबिक, हिंदी में नौ और इकोनॉमिक्स में चार दाखिले हुए। अन्य कोर्सेज में एक से दो दाखिले हुए। सबसे अधिक 12 दाखिले बीकॉम ऑनर्स से रद्द हुए। बीकॉम और इकोनॉमिक्स से 8-8 दाखिले रद्द हुए। कंप्यूटर साइंस से 7, गणित से 5, साइकोलॉजी से 4 दाखिले रद्द हुए।
विज्ञापन

श्री अरविंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि चौथी कटऑफ के पहले दिन उनके यहां 250 आवेदन किए गए। इनमें से 80-90 मंजूर किए गए। शाम 4 बजे तक करीब 15 दाखिले रद्द हुए, जिनमें से 6 बीकॉम के थे। उधर, सोमवार को एनसीवेब मेें भी दाखिले की शुरुआत हो गई। पहले दिन एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले की रफ्तार तेज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें