फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र का किया निरीक्षण, बोले- रोजाना तीन लाख लोगों को लगेंगे टीके

Sat, 08 May 2021 03:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को चिराग दिल्ली के सर्वोदय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र का किया निरीक्षण - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को चिराग दिल्ली के सर्वोदय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहां 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने लाभार्थियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 100 स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं और प्रतिदिन 1 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हम इसे 300 स्कूलों तक विस्तारित करने और प्रति दिन 3 लाख तक टीकाकरण करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। 

इसमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख खुराक मिली है। हमें 2.6 करोड़ और खुराक चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार को प्रति माह COVID-19 वैक्सीन की 80-85 लाख खुराक दी जाती है, तो हम तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी तीन लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। 

50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें