फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: काबुल विस्फोट में जान गंवाने वाले सविंदर सिंह के नाम गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी में हुई अंतिम अरदास

Mon, 20 Jun 2022 12:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सविंदर सिंह की अंतिम अरदास दिल्ली स्थित गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी में की गई। सोमवार को हुई अंतिम अरदास में अफगान दूतावास के एक प्रतिनिधि और अफगान राजदूत फरीद मामुंदजय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सविंदर सिंह की अंतिम अरदास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे में हुए हमले में मारे गए सविंदर सिंह की अंतिम अरदास दिल्ली स्थित गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी में की गई। सोमवार को हुई अंतिम अरदास में अफगान दूतावास के एक प्रतिनिधि और अफगान राजदूत फरीद मामुंदजय भी शामिल रहे।

विज्ञापन


मालूम हो कि काबुल में शनिवार को एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए थे। हमले में दिल्ली के सविंदर सिंह की मौत हो गई थी। सविंदर सिंह कई वर्षों से काबुल में रहते थे। लेकिन तालिबान सरकार बनने के बाद वह दिल्ली में अपने परिवार के पास आना चाहते थे। सविंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया था, रविवार को इसकी मंजूरी उन्हें मिल गई थी।

लेकिन सविंदर लौट पाते, इससे पहले यह हमला हो गया और उनकी जान चली गई। बिलखते हुए सविंदर सिंह ने पत्नी ने कहा कि काश उन्हें यह मंजूरी पहले मिल जाती तो आज वह हमारे साथ होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें