फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पीपीई किट पहनकर ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने चुराने वाला चोर गिरफ्तार, इलेक्ट्रिशियन निकला आरोपी

Thu, 21 Jan 2021 11:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- चोर छत के जरिए तीन मंजिला शोरूम में घुसे थे 
- गार्ड शोरूम के बाहर सुरक्षा करते रह गए 
- सीनियर पुलिस अधिकारी दिनभर कालकाजी थाने में रहे
विज्ञापन
कालकाजी के ज्वेलरी शोरूम में लूट का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में स्थित अंजलि शोरूम से चोर मंगलवार रात करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए। शोरूम के हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड शोरूम के बाहर सुरक्षा करते रह गए और चोर एक  फ्लोर से सारी ज्वेलरी चुराकर ले गए। गुरुवार को करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने इस केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने शोरूम में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 किलो सोने व डायमंड की ज्वेलरी बरामद की गई है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीपीई किट पहन कर शोरूम में चोरी करने घुसा था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते तीन मंजिला शोरूम में घुसे थे। कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। दक्षिण-पूर्व जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी दिनभर कालकाजी थाने में रहे।



जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि पीड़ित ज्वेलर व उनके मैनेजर ने बुधवार देर रात तक ये नहीं बताया था कि कितने रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि चोर कई करोड़ रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी के एच-ब्लाक में देशबंधु कॉलेज के नजदीक मेन रोड पर अंजलि शोरूम है। ये शोरूम तीन मंजिला है। शोरूम के बाहर हमेशा चार से पांच सिक्योरिटी गार्ड हथियारों के साथ तैनात रहते हैं।

बताया रहा है कि शोरूम  के पीछे भी गली में गार्ड तैनात रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शोरूम को खोला गया तो चोरी का पता लगा। शोरूम के मैनेजर ने इसकी सूचना कालकाजी थानाध्यक्ष संदीप घई को फोन कर दी।

जांच में पता लगा है चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे। वह छत की टीनशेड व खिड़की को काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर आए और सारी सोने व डायमंड की ज्वेलरी चुराकर ले गए। 

चोर छत के रास्ते ही वापस गए। बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। उन्हें चोरी के बारे में सुबह तक पता नहीं लगा। जिला डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि पीड़ित ज्वेलर शिकायत देंगे उसके बाद ही पता लगेगा कि कितने रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई। ज्वेलरी शोरूम में चोरी की इस वारदात से आसपास के इलाके व कॉलोनियों में दशहत फैल गई थी। 
विज्ञापन

पीपीई किट पहने चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए-

ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने घुसे चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। मगर चोरों ने पीपीई किट पहना हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक से दो चोर नकाब पहने सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। पुलिस ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है। पुलिस को मौक से कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं।

पश्चिमी बंगाल के व्यक्ति का है शोरूम
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंजलि शोरूम पश्चिमी बंगाल के एक ज्वेलर का है। वह कभी-कभी शोरूम में आते हैं। यहां पर मैनेजर पूरे शोरूम को संभालता है। 

चौथी बिल्डिंग की सीढ़ियां बाहर की ओर हैं
शोरूम की बिल्डिंग से सटी चौथी बिल्डिंग की सीढ़ियां बाहर की ओर बनी हुई है। सीढिय़ों का रास्ता हमेशा खुला रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर इन्हीं सीढ़ियों से छत के रास्ते शोरूम की छत तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें