फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: प्रेम विवाह से खफा युवक ने बहनोई के साथ किया खौफनाक काम, बहन ने परिवार से तोड़ लिया था नाता

Mon, 01 Nov 2021 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बहन के दूसरे समुदाय में प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने बहनोई को घर से बुलाकर गोली मार दी। बहनोई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घायल युवक की पत्नी के बयान पर आरोपी साले और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
युवक ने अपने जीजा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में बहन के दूसरे समुदाय में शादी करने से नाराज एक युवक ने अपने बहनोई को गोली मार दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से छह घंटे के भीतर आरोपी को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस और पीड़ित की बुलेट बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक निवासी शाहनवाज उर्फ शहबाज(21) और उसके दोस्त यूपी के बदायूं निवासी हर्षित उर्फ आर्यन (20) के रूप में हुई है। दोनों वारदात के बाद दिल्ली से भागने की फिराक में थे। 

शनिवार रात 12 बजे गश्त के दौरान सिपाही संतोष कपूर ने मॉडल टाउन के शालीमार पार्क के पास एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान आदर्श नगर निवासी देवा सिंह (26) के रूप में हुई। वह जिम चलाता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल व उसके आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस को पता चला कि मॉडल टाउन के बिग बाजार के पास दो युवक देवा की बुलेट पर सवार हुए और फिर तीनों शालीमार पार्क के पास पहुंचे। जहां दोनों युवक देवा को गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अरापी लड़कों का फोटो देवा की पत्नी हिना को दिखाया। उसने एक युवक की पहचान अपने भाई शाहनवाज के रूप में की। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने जहांगीरपुरी स्थित उसके घर पर दबिश देकर शाहनवाज और उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शाहनवाज की बहन ने दूसरे समुदाय के देवा से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे वह नाराज था।

बहन ने परिवार से तोड़ लिया था नाता
आदर्श नगर में रहने वाला देवा ने जुलाई माह में दूसरे समुदाय की लड़की जहांगीरपुरी निवासी हिना से प्रेम विवाह कर लिया था। उसके बाद दोनों जहांगीरपुरी स्थित डी ब्लॉक में रहने लगे थे। इस रिश्ते से लड़की का भाई और परिवार वाले खुश नहीं थे। परिवार वालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए हिना से बातचीत बंद कर दी थी। हिना ने भी अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था। 

हिना के परिवार वाले इसके लिए देवा को जिम्मेदार मानते थे। हिना ने बताया कि शाहनवाज ने शनिवार शाम को देवा को फोन किया था और उससे भी बात करवाने के लिए कहा था। फिर रात में वह अपने दोस्त के साथ देवा से मिलने आ गया। मुलाकात करने के बाद उसने किसी काम से देवा को शालीमार पार्क तक चलने के लिए कहा और वारदात को अंजाम दे दिया। 

देवा के वापस आने में देर होने पर हिना ने उसे लगातार फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और बताया कि देवा को किसी ने गोली मार दी है। हिना ने घटना को अंजाम देने वाले भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें