फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: इंश्योरेंस एजेंट को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमृतपाल को किया था कई बार फोन

Thu, 23 Mar 2023 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार किए गये युवक का नाम अमित सिंह है जो पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है। जानकारी के मुताबिक अमित सिंह ने अमृतपाल को कई फोन किए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल अभी पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। वह वेश और गाड़ी बदलकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने दो दिन पहले दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये युवक का नाम अमित सिंह है जो पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है। जानकारी के मुताबिक अमित सिंह ने अमृतपाल को कई फोन किए थे।

 

पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कई अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खन्ना पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार किया गया है। यह अमृतपाल सिंह का सहयोगी है। इस मामले में आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। हमने उनके फोन का विश्लेषण किया। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली जो राष्ट्र-विरोधी सामग्री है। 

 

विज्ञापन

अमृतपाल सिंह 19 मार्च की रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रुका था। आईजी ने बताया कि रात रुकने के बाद अगले दिन वहां से चल गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे। 

 


हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। महिला से पता चला कि 19 मार्च की रात पप्पलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह दोनों वहीं रुके थे। महिला पप्पलप्रीत को पिछले दो साल से अधिक समय से जानती है और वह वहां कई बार रह चुका है। दरअसल, गुरपेज ने ही खुलासा किया था कि अमृतपाल कुरुक्षेत्र में किसी महिला के यहां गया है। अमृतपाल ने एक ऑटो को किराये पर लिया था।  

 

आईजी ने कहा कि जहां तक अमृतपाल की निशानदेही का सवाल है। हमारी टीम ने ट्रैकिंग की है। कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। एक सेखोवाल गांव है, जिसमें एक गुरुद्वारा है। वहां बाइक भी बदली और उसके बाद नदी पार करने के लिए नाव मंगवाने की कोशिश की। जब वह पाने में विफल रहा तो एक पुराने पुल का इस्तेमाल कर नदी पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें