फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact : खाने में मिली थी छिपकली, IRCTC ने वेंडर पर लगाया पांच लाख का जुर्माना, कारण बताओ नोटिस भी

Fri, 01 Sep 2023 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली

सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने खाना परोसने वाले वेंडर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
खाने में छिपकली... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस में यात्री के खाने में मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत पर रेलवे ने खानपान सेवा मुहैया कराने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने खाना परोसने वाले वेंडर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए नाश्ते (आमलेट) के कैसरोल में मरी हुई छिपकली पाई गई थी। बी-7 कोच के बर्थ संख्या 33 में यात्रा कर रहे यात्री ने इसकी शिकायत रेल प्रशासन से की थी। यात्री को इसकी जानकारी उस वक्त मिली, जब उसने नाश्ता खत्म कर लिया था। प्लेट में मृत छिपकली को देख वह घबरा गया। आईआरसीटीसी ने अपनी रिपोर्ट कहा है कि यात्री का पीएनआर नंबर 6123746155 था। ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी से यात्रा कर रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आईआरसीटीसी ने सख्त कार्रवाई की है।

यात्री ने कहा अब मैं ठीक हूं, डाॅक्टर ने पूरा चेकअप किया
यात्री के पूरा खाना खत्म होने के बाद उसे प्लेट में मरी हुई छिपकली दिखी। इसके बाद वह घबरा गया। इसकी शिकायत रेल मदद एप के साथ ही टीटीई और कैटरिंग मैनेजर से की। मौके पर तैनात रेलवे स्टाफ ने खतरे को भांपते हुए आनन-फानन में डॉक्टर को कोच में बुलाया। उसकी प्राथमिक जांच की गई। अब यात्री ने आईआरसीटीसी को फीडबैक दिया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टर ने पूरा चेकअप कर लिया था। जांच से भी उसने संतुष्टि जाहिर की है।
विज्ञापन


रेलवे का एक्शन...

  • लाइसेंसधारी को तुरंत गुवाहाटी बेस किचन मैनेजर और संबंधित कर्मचारियों को डी-रोस्टर करने का निर्देश दिया गया
  • लाइसेंसधारक को पूरी सफाई के साथ पूरे बेस किचन को सघन फ्यूमिगेशन से सेनिटाइज करने का निर्देश दिया गया
  • लाइसेंसधारी पर 5,00,000 का जुर्माना लगा कर वसूल किया गया
  • स्पष्टीकरण के साथ कारण बताओ नोटिस जारी
  • कॉर्पोरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी (जीएम रैंक) ने गुवाहाटी के बेस किचन का निरीक्षण किया
  • आईआरसीटीसी कार्यालय बेस किचन के खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें