फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि आप कार्यकर्ता लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के घर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर आप कार्यकर्ता बौखला गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने अधिकारिक बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। आरोप है कि शाम के वक्त अचानक से आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड से हाथापाई भी की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष उस वक्त घर पर नहीं थे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस पूरी घटना की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में विरोधियों के साथ मारपीट करने की नई परंपरा आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देन है। इससे पूर्व भी 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर आम आदमी पार्टी के गुंडों द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मल्होत्रा ने बताया कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक तो ठीक है, लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी हर रोज जिस तरह से नए घोटाले कर रही है, उससे दिल्ली की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार के पास लोगों को राहत देने की जगह केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने और अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के बचाव में विपक्षी दलों के नेताओं पर हमले करवाना ही एकमात्र काम बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी नीति को जारी रखेंगे तो भाजपा की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें