फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विपक्ष के मार्च से पहले अलर्ट, राजधानी में छह मेट्रो स्टेशन बंद, डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 12 Oct 2026 05:38 AM IST
Digvijay Singh एजेंसी

सार

डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
 
विज्ञापन
छह मेट्रो स्टेशन बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने की घोषणा की है। इनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन



डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी दल सोमवार को कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी नेताओं की मांग है कि इस मामले को लेकर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात की जाए। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने राहुल गांधी से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। बताया गया कि वोट चोरी से जुड़े इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए सलाह: 
मेट्रो से यात्रा करने वाले लोग प्रभावित स्टेशनों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और डीएमआरसी के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें