फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ने निस्तारण के बगैर साफ किया रासायनिक कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स ने निस्तारण के बगैर साफ किया रासायनिक कचरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के टीचिंग ब्लॉक में भीषण आग के बाद जमा हुआ रासायनिक कचरा रातोंरात साफ कर दिया गया। इस कचरे को बगैर निस्तारण किए ही एम्स परिसर से कहीं बाहर ले जाकर डंप कर दिया, जबकि विशेषज्ञों की मानें तो इस कचरे में संक्रमण की आशंका कई गुना ज्यादा थी। कचरे में सूक्ष्म जीव, मरीजों के रक्त के नमूने, प्लास्टिक, ई-कचरा, लकड़ी, कांच के अलावा रसायन और जहरीली गैसें भी शामिल थीं।
विशेषज्ञों का यहां तक कहना था कि कचरा अगर सड़ जाता है तो काफी भयानक बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। चूंकि इस वक्त मौसम भी बरसात का है, ऐसे में कचरे के निस्तारण को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को एम्स के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि रात में काली थैलियों में कचरे को लेकर एक ट्रक एम्स से बाहर चला गया। ये ट्रक दिल्ली के किस डंपिंग स्टेशन की ओर गया है, इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एम्स प्रबंधन के अधिकारियों ने भी इस पर जवाब नहीं दिया। प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी का कहना था कि ये जैविक कचरा नहीं था, इसका निस्तारण एम्स में नहीं हो सकता था, इसलिए कचरे को बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें