फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में जल्द शुरू होंगे मरीजों के ऑपरेशन, दिल्ली के कैंसर अस्पताल में आज से ओपीडी खुलेगी

Tue, 21 Apr 2020 02:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

दिल्ली एम्स में जल्द मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो सकते हैं। हालांकि अभी शुरूआत में कुछ ही विभागों में यह सेवा शुरू होगी। पहले से तय मरीजों के ऑपरेशन कोरोना वायरस की वजह से रोक दिए गए थे लेकिन अब अगले सप्ताह से इन्हें शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही एम्स प्रबंधन आधिकारिक तौर पर घोषणा भी करेगा। 

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कैंसर, दिल और हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन शुरू होंगे। पहले से तय ऑपरेशन को रोक दिया था जबकि आपातकालीन विभाग में सेवाएं जारी थीं। दरअसल, एम्स में हर दिन करीब 500 से 600 ऑपरेशन होते हैं। साल में करीब 2 लाख तक ऑपरेशन करने का रिकॉर्ड एम्स पहले ही बना चुका है। हर दिन ओपीडी में करीब 10 हजार मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। कोरोना वायरस की वजह से पहले से तय ऑपरेशन पर रोक लगने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स प्रबंधन के अनुसार जिन मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए थे उन्हें दोबारा से नई तारीख दी जाएंगी। 

एम्स में पुराने मरीजों की ओपीडी शुरू
एम्स में पुराने मरीजों के लिए सोमवार से ओपीडी शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी टेलीमेडिसिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट लेकर मरीज इसका लाभ ले सकता है। पुराने मरीजों को जिस दिन का अपॉइंटमेंट मिलेगा उसी वक्त व दिन डॉक्टर फोन करके मरीज से बातचीत करेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली के कैंसर अस्पताल में आज से ओपीडी
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में मंगलवार से ओपीडी शुरू होगी। साथ ही जीटीबी अस्पताल में भी सुबह 8 से साढ़े 10 बजे तक ओपीडी रहेगी। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कैंसर अस्पताल को बंद कर दिया था। सैनिटाइजेशन के बाद अब अस्पताल को मंगलवार से फिर शुरू किया जाएगा। हालांकि मरीजों को भर्ती 24 अप्रैल से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें