फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह मामले की फोरेंसिक जांच करेंगे एम्स के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में एम्स के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर भी सीबीआई की सहायता करेंगे। सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट एम्स को सौंपेगी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों का विश्लेषण करेगी। अस्पताल ने इसके लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

एम्स में फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सीबीआई इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एकत्र कर रही है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही अस्पताल को सौंपी जाएगी। रिपोर्टों के आधार पर सुशांत की मौत के कारणों को देखा जाएगा। डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी फिर से जांच करेगी। इसमें उनके शरीर पर लगी चोटों का भी विश्लेषण किया जाएगा। इसके जरिए पता चल सकेगा कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी।
उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की टीम मुंबई भी रवाना होगी। सीबीआई ने एम्स के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से इस मामले की जांच में सहयोग करने का निवेदन किया था। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें