नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बृहस्पतिवार को ब्रज की विरासत सहेजने पर एक समझौता हुआ। भारतीय पुरातत्व परिषद और ब्रिसेक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस पर हस्ताक्षर किए।
दोनों संस्थाओं ने ब्रज की खोज परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य ब्रज के इतिहास, संस्कृति और धरोहरों का अध्ययन कर उन्हें सुरक्षित रखना है। परियोजना मथुरा समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के ब्रज क्षेत्र में पुरातात्विक स्थलों की जानकारी जुटाएगी। परिषद शोध अनुभव देगा, जबकि चैंबर वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग भी सहयोग करेंगे। मुख्य लक्ष्य ब्रज की पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुरली मनोहर जोशी, हेमा मालिनी, बीआर मणि और हृदय चावला सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद