फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पहचान बदलकर यात्री को फ्रांस भेजने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान बदलकर यात्री को फ्रांस भेजने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन


पहचान बदलकर यात्री को फ्रांस भेजने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

-आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पंजाब के बटाला शहर से किया गिरफ्तार, एक एजेंट को पहले कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहचान बदलकर यात्री को अवैध रूप से फ्रांस भेजने वाले एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विदेश जाने के बाद एजेंट ने यात्री के फर्जी दस्तावेज को नष्ट करवा दिया था। यात्री के वापस भारत आने पर उसके मूल दस्तावेज में प्रस्थान की जानकारी नहीं होने पर पुलिस ने यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी के एक सहयोगी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदासपुर पंजाब निवासी गगन शर्मा के रूप में हुई है। एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 29 अप्रैल को होशियारपुर पंजाब निवासी जशनप्रीत सिंह फ्रांस से आपातकालीन प्रमाण पत्र लेकर आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि उसके पासपोर्ट पर उसका अंतिम प्रस्थान उपलब्ध नहीं पाया गया। इससे यह साबित हुआ कि उसने किसी दूसरे के पासपोर्ट पर अवैध रूप से यात्रा की थी। जशनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के बहकावे में 2022 में अवैध रूप से फ्रांस गया था। इसके लिए उसने एजेंट गुरदासपुर निवासी जगमोहन सिंह से मिला। जिसने 12 लाख रुपये में उसे फ्रांस भेजने का आश्वासन दिया। एजेंट उसे शाहदरा ले गया, जहां वह रोहित वैद से मिला, जिसने उसे अपने भाई तनु वैद की पहचान से पासपोर्ट बनवाया। उसके बाद स्पेन का वीजा स्वीकृत होने के बाद उसने 26 मार्च 2023 को तनु वैद के पासपोर्ट से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी। स्पेन पहुंचने के बाद एजेंट के सहयोगियों ने उसे अवैध रूप से फ्रांस भेज दिया। उसके बाद एजेंट ने फर्जी दस्तावेज नष्ट कर दिए। वहां रहकर वह काम करने लगा। 27 अप्रैल 2025 को दादी की मौत के बाद जशनप्रीत अपने मूल पासपोर्ट का उपयोग करके एक आपातकालीन प्रमाण पत्र प्राप्त किया और 28 अप्रैल को भारत लौटा। जहां यात्रा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच करके एजेंट रोहित वैद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में फर्जीवाड़ा में गगन के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने रोहित की निशानदेही पर गुरदासपुर पंजाब निवासी गगन शर्मा को पंजाब के बटाला शहर से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह तीन चार साल से एजेंट जगमोहन के साथ कमीशन के आधार पर काम कर रहा था। वह एजेंट के निर्देश पर जशनप्रीत से पैसे लेने के लिए उसके पास दो तीन बार गया था। पुलिस जगमोहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें