फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दबोचा बवानिया गिरोह का शूटर कमल गहलोत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात बक्करवाला इलाके में मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया व नीरज बाली गिरोह के शूटर कमल गहलोत (21) को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कमल के पास से एक पिस्टल, रिवॉल्वर और छह कारतूस मिले हैं। जांच में पता चला कि अपने चाचा प्रवीन गहलोत उर्फ गोलू की हत्या का बदला लेने के लिए उसने मोहन गार्डन इलाके में 22 अक्तूबर 2020 को प्रॉपर्टी डीलर विकास मेहता की हत्या कर दी थी। उसने बेहद नजदीक से विकास के सिर में तीन गोलियां मारीं और उसका फोटो खींचकर फरार हो गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी टीम को सूचना मिली कि कमल मुंडका औद्योगिक क्षेत्र मेट्रो स्टेशन से होता हुआ मोहन गार्डन आने वाला है। टीम ने हाईवे अपार्टमेंट बक्करवाला में जाल बिछा दिया। रात करीब दो बजे कमल सफेद सेंट्रो कार से वहां पहुंचा। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। एक गोली हवलदार लोकेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाब में पुलिस ने भी दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसकी टांग में लगी। इसके बाद उसे काबू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में कमल ने बताया कि वह परिवार के साथ नवादा, उत्तम नगर में रहता है। इसके पिता पवन गहलोत प्रॉपर्टी डीलर हैं। इसके चाचा प्रवीन गहलोत मंजीत महल व प्रदीप सोलंकी गिरोह में थे। वे विवादित प्रॉपर्टी का सौदा करते थे। पुलिस ने मंजीत महल व प्रदीप सोलंकी को गिरफ्तार किया तो प्रॉपर्टी के शेयर को लेकर उनका प्रवीन से विवाद हो गया। 19 मई 2019 को प्रदीप के कहने पर बदमाश विकास दलाल ने प्रवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मुठभेड़ में विकास दलाल भी मारा गया। कमल को चाचा से गहरा लगाव था, इसलिए वह उनका बदला लेना चाहता था।
कमल ने बताया कि उसे पता चला था कि उसके चाचा की हत्या की साजिश विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर ने रची थी। इसीलिए उसने 22 अक्तूबर 2020 को विकास मेहता की हत्या कर डाली। पुलिस ने हत्या के षड्यंत्र में कमल के पिता पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें