फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर जीत के बाद केजरीवाल का एलान : पंजाब में किया इंकलाब, अब देश की बारी

Fri, 11 Mar 2022 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार


केजरीवाल ने कहा कि आप बनाएगी नया भारत, जहां नहीं होगा कोई भूखा और नफरत की नहीं होगी जगह।
विज्ञापन
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आप की सुनामी के बाद पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया। दूसरी राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में और अब पंजाब में इंकलाब हुआ है। इसके बाद पूरे देश की बारी है। साथ ही संकल्प लिया कि आप नया भारत बनाएगी। इसमें कोई इंसान भूखा नहीं सोएगा। नफरत की जगह लोगों में प्यार-मोहब्बत रहेगी। 

विज्ञापन


सभी सुरक्षित होंगे। इसके लिए केजरीवाल ने पूरे देश से अपील की कि वह आप के साथ जुड़ें। इससे पहले पंजाब में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान मिलने के साथ ही दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित आप दफ्तर पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे। दोपहर होते-होते पार्टी कार्यालय भर गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते हुए डांस कर थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय भी करीब तीन बजे तक पहुंच गए। मुख्यमंत्री समेत सभी बड़े नेता पहली मंजिल पर बने मंच से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

माइक संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद के आप के उम्मीदवार भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप ने 75 साल से चल रहे अंग्रेजों के सिस्टम को बीते सात साल में बदल दिया है। अब गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। बाबा साहब व भगत सिंह का सपना पूरा होने लगा है। केजरीवाल के मुताबिक, नतीजों के जरिये जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। आतंकवादी वो लोग हैं, जो मिलकर देश को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन


लव यू पंजाब... आपने कमाल कर दिया
केजरीवाल ने पंजाब की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आपने कमाल कर दिया। आई लव यू पंजाब। केजरीवाल के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन साहब, चन्नी साहब, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया सब हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब के अंदर आज बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। 

भगत सिंह ने एक बार कहा था, ‘आजादी मिलने के बाद अगर हमने केवल अंग्रेजों को भगा दिया और सिस्टम नहीं बदला, तो कुछ नहीं होने वाला है’। आप ने दिल्ली में सात साल में पूरा सिस्टम बदला है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में उनको रोकने के लिए सभी दल इकट्ठे हो गए थे। इसके लिए बड़े-बड़े षड्यंत्र किए। केजरीवाल को आतंकवादी बोला। आज इन नतीजों के जरिये जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें