फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : फैबीफ्लू के बाद अब 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बांटेंगे गौतम गंभीर, केजरीवाल से पूछा ये सवाल

Sat, 01 May 2021 07:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमने 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगवाए हैं। दिल्ली में पिछले एक साल में कोई तैयारी नहीं की गई। ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन टैंकर नहीं, अस्पतालों में बेड नहीं, कोविड सेंटर नहीं हैं।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इलाज में कारगर दवा फैबीफ्लू बांटने पर अदालत के निशाने पर आ चुके बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अब दिल्ली में 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बांटेंगे। गंभीर ने कहा कि मामूली एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों को मुफ्त में मिलेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमने 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगवाए हैं। दिल्ली में पिछले एक साल में कोई तैयारी नहीं की गई। ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन टैंकर नहीं, अस्पतालों में बेड नहीं, कोविड सेंटर नहीं हैं। पिछले एक साल से दिल्ली सरकार आखिर कर क्या रही है।  

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपने पिछले एक साल में कोरोना को लेकर कुछ भी क्यों नहीं किया? आपकी बैकअप योजना क्या थी? उन्होंने कहा था कि आप सभी सीएम को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं। आठ ऑक्सीजन संयंत्रों का क्या हुआ जो आप स्थापित कर रहे थे? आप केवल एक ही सेट कर पाए। उन्होंने कहा था कि आपकी निम्नस्तर की राजनीति की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

 
वहीं, कोरोना की चौथी लहर से दिल्ली की स्थित बेहद खराब हो गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। ऑक्सीजन और बेड की भारी किल्लत हो गई है। कोरोना मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें