फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का मात देकर थाने पहुंचे दो योद्धाओं का जोरदार स्वागत, काटा गया केक

Sat, 02 May 2020 10:34 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
थाने में पुलिस वालों का केक काट कर हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दृढ़ निश्चय और हिम्मत से किसी लक्ष्य को जीता जा सकता है। कोरोना को मात देकर अस्पताल से थाने पहुंचे जहांगीरपुरी थाने में तैनात एएएसआई और सिपाही ने यह बात कही।

विज्ञापन

 
पिछले दिनों जहांगीरपुरी इलाके में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोग मिले थे। इनके संपर्क में आने से थाने के कुछ बीट स्टाफ भी संक्रमित हो गए थे। इनमें एएसआई एजाज और सिपाही अनिल भी शामिल थे।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद दोनों सीधे जहांगीरपुरी थाने पहुंचे।
विज्ञापन


थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों को फूल माला डालकर स्वागत किया। इसके बाद कोरोना वॉरियर्स लिखा हुआ केक भी काटा गया। अपने साथियों का प्यार देखकर दोनों पुलिसकर्मियों की आंखें भर आईं। 
 
एएसआई एजाज ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें कभी डर नहीं लगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार उनका हालचाल लेने के अलावा उनकी जरूरतों के बारे में पूछते रहते थे।

उनका कहना था कि परिवार की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है। उनके प्यार की वजह से ही आज हम कोरोना को हरा पाए हैं। दोनों ने कहा कि यदि वह प्लाज्मा देकर दूसरों की जान बचा सकते हैं तो उन्हें खुशी होगी। दोनों के ठीक होकर वापस आने के बाद उनका परिवार भी बेहद खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें