अदाणी समूह द्वारा अपने सामाजिक सरोकार की प्रतिबद्धता के तहत कोरोना संकटकाल में उप्र को लगातार दिए जा रहे सहयोग का काम जारी रखा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर से चलकर आज दोपहर 100 टन लिक्विड आक्सीजन की खेप रेलमार्ग से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन
सीएम योगी ने संकट की इस घड़ी में अदाणी समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अदाणी समूह द्वारा आज सुबह 300 छोटे तथा 185 जंबो आक्सीजन सिलिंडर लखनऊ से नोयडा पहुंचाए गए। इनसे कोरोना के रोगियों को काफी सहायता होगी।