फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड महामारी के दौर में तनाव से बचने के लिए फ्री काउंसिलिंग दे रहे हैं आचार्य प्रशांत

Wed, 23 Sep 2020 05:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में नौकरी जाने, व्यापार में नुकसान होने या अन्य कई वजहों से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से बीते कुछ माह में आत्महत्या की प्रवृत्ति भी बढ़ गई है। ऐसे में आचार्य प्रशांत की टीम 20 साल के विद्यार्थी से लेकर 50-55 साल के व्यापारी तक हर किसी को फ्री काउंसिलिंग देकर उनके तनाव को कम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोविड-19 के दौरान आचार्य प्रशांत की प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन की टीम के पास रोज करीब 500 कॉल्स दुनिया भर से आई हैं। फाउंडेशन के मुख्य काउंसलर रोहित राजदान का कहना है कि अवसाद से संबंधित कॉल्स अचानक बढ़े हैं। हर आयुवर्ग का शख्स उन्हें कॉल करके फ्री काउंसलिंग/थेरेपी ले रहा है। सभी आर्थिक अनिश्चितता और मौत के भय के कारण डरे हुए हैं।

काम बढ़ने के कारण फाउंडेशन ने कोविड-19 के दौरान अपनी कोर टीम में वृद्धि भी की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की काउंसिलिंग की जा सके। काउंसिलिंग के अलावा फाउंडेशन की ओर से ग्रेटर नोएडा में फ्री भोजन और मास्क भी बांटे गए हैं। साथ ही फ्री ऑनलाइन कोर्सेज चलाए गए और गरीब बच्चों को फ्री ट्यूशन और पढ़ाई-लिखाई की सामग्री दी गई।
विज्ञापन


आचार्य प्रशांत का कहना है कि अगर तन संक्रमित हो भी जाए, तो भी मन संक्रमित नहीं होना चाहिए। ऐसा संभव है कि हम इस महामारी के या किसी और बीमारी के विषय में  पूर्णतः निर्भिक हो जाएं। आपको बता दें कि प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन का ऑफिस ग्रेटर नोएडा में है, जो विदेश और देश के युवाओं को ऑनलाइन ग्रंथों की पढ़ाई भी कराता है। ये लोगों तक वेदों और उपनिषदों को सरल भाषा में पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें