फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादसे : सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार की मौत

Thu, 02 Sep 2021 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • शास्त्री पार्क में 10 साल के बच्चे समेत दो की मौत
  • आनंद विहार और विवेक विहार में भी दो लोगों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार इलाके में मंगलवार का दिन हादसों भरा रहा। अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। खजूरी खास, शास्त्री पार्क और विवेक विहार में हुए हादसों में एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की जान गई
पहला हादसा मंगलवार सुबह करीब 6.17 बजे आनंद विहार फ्लाईओवर पर हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घंटों बाद मृतक की शिनाख्त रियाजुद्दीन (35) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ जवाहर पार्क, साहिबाबाद में रहता था। उसका अपना कारोबार है। मंगलवार तड़के वह सीमापुरी की ओर से गाजीपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

युवक को वाहन ने कुचला
दूसरा हादसा मंगलवार रात खजूरी खास इलाके में हुआ। करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वजीराबाद रोड पर सेंटाबेरी स्कूल के पास किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी है। टीम मौके पर पहुंची तो घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। टीम जगप्रवेश चंद अस्पताल पहुंची तो वहां युवक की मौत का पता चला। मृतक पहचान वजीराबाद, जेजे कालोनी निवासी रोहित (30) के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पिता वीरपाल, भाई विशाल व अन्य सदस्य हैं। रोहित खजूरी में किसी काम से आया था। लौटते समय वजीराबाद रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


घर से खेलने निकले बच्चे को टेंपो ने मारी टक्कर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे एक पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रहे मासूम को टक्कर मार दी। हादसा धर्मपुरा लालबत्ती के पास हुआ। घायल तोहिद (10) को जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। तोहिद के परिवार में पिता मोहम्मद मोइन व अन्य सदस्य हैं। उसके परिजनों ने बताया कि हादसे के समय वह घर से खेलने की बात कर निकला था। इसके बाद हादसा हो गया।

शिनाख्त नहीं होने पर जीटीबी भेजा शव
चौथा हादसा मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे शास्त्री पार्क इलाके में हुआ। तीसरे पुश्ते पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। घायल को जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करीब 25 साल के मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें