फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एबीवीपी के उम्मीदवारों ने पीजी और हॉस्टल में किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉर्थ और साउथ कैंपस में प्रचार कर समर्थन में मतदान की अपील
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का प्रचार अभियान रविवार को भी जारी रहा। एबीवीपी के केंद्रीय पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी एवं संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस के पीजी और हॉस्टल में डोर टू डोर प्रचार किया।

इसमें मुखर्जी नगर, कमला नगर, मल्कागंज, सत्य निकेतन, नारायणा विहार, लक्ष्मी नगर, मालवीय नगर, अलीपुर, राजौरी गार्डन और लाजपत नगर जैसे क्षेत्रों में स्थित पीजी और हॉस्टल शामिल है। पांच-दस कार्यकर्ताओं के छोटे समूहों में अभियान चलाते हुए एबीवीपी ने छात्रों को अपने एजेंडे से अवगत कराया और संकल्प पत्र साझा किया। छात्रसंघ चुनाव के मतदान में समर्थन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, डीयू का हर छात्र एबीवीपी परिवार का हिस्सा है। इसी क्रम में हमारे उम्मीदवार छात्रों से उनके पीजी और हॉस्टल में जाकर मिल रहे हैं। साथ ही घोषणापत्र साझा कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि 18 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में डीयू के छात्र अपना कीमती मत और भरोसा विद्यार्थी परिषद पर जताएंगे और चारों सीटों पर विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें