फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक का डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार ड्राइवर रोहतक से गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग में कार खड़ी कर मालिक के डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 1.42 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं। ड्राइवर मालिक के साथ खारी बावली में ड्राई फ्रूट की खरीदारी करने आया था।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान सुल्तानपुर यूपी निवासी संजय पाठक(32) के रूप में हुई है। मुरादाबाद यूपी निवासी अरविंद कुमार बृहस्पतिवार को दिल्ली के खारी बावली बाजार में ड्राई फ्रूट खरीदने के लिए आए थे। उसने अपनी फार्रच्यूनर कार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कर बाजार चले गये। जब वह वहां से वापस आये तो पाया कि ड्राइवर कार की चाबी को पार्किंग अटेंडेंट को सौंप कर कार में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो चुका है। अरविंद कुमार ने तुरंत पुरानी दिल्ली रेलवे थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवायी।

थाना प्रभारी शिवदत जैमिनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ड्राइवर का लोकेशन रोहतक में है। बिना समय गंवाए पुलिस ने हिसार रोड स्थित श्रीराम ट्रस्ट धर्मशाला में छापा मारकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रुपये बरामद कर लिये। पूछताछ में उसने बताया कि आठ हजार रुपये का उसने कपड़े, जूते और शराब खरीद लिये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें