एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तांत्रिक अब्दुल समद की पांच जून को दाढ़ी काटने के मामले में जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
गाजियाबाद में बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को शामिल पाया है। पुलिस ने 24 दिन के अंदर 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें घटना से संबंधित साक्ष्य, आरोपियों के खिलाफ गवाहों की सूची भी अदालत में पेश की गई है। अदालत में मामले का ट्रायल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तांत्रिक अब्दुल समद की पांच जून को दाढ़ी काटने के मामले में जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अब प्रवेश गुर्जर, अभय उर्फ कल्लू गुर्जर, पोली उर्फ गुलशन, आरिफ उर्फ आवेश, आदिल खां, मुशाहिद उर्फ बाबू, हिमांशु, इंतजार, बोना उर्फ सद्दाम, शाहबेज, अनस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
इनमें से आठ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, वहीं दो आरोपी खुद अदालत पेश हुए थे। उन्होंने बताया कि 29 जून को लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही मारपीट के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर और उसके साथी अभय उर्फ कल्लू ने इससे पहले भी कई वारदात एक साथ मिलकर की थीं। इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास को देखते दोनों के खिलाफ एक जुलाई को गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के साक्ष्य और गवाहों की सूची भी अदालत में दाखिल की है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। अदालत में केस का ट्रायल भी शुरू हो गया है।