फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चुनावी समर में नहीं उतरेंगे केजरीवाल, दिल्ली में झोकेंगे पूरी ताकत 

Sat, 05 Oct 2019 01:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक हरियाणा के चुनावी समर में नहीं उतरेंगे। पार्टी की केंद्रीय इकाई का कहना है कि दिल्ली चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेता हरियाणा चुनाव में सक्रिय नहीं रह सकेंगे। प्रदेश इकाई को अपने स्तर पर ही चुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, सुशील गुप्ता समेत दूसरे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ केंद्रीय इकाई का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव उनके लिए बेहद अहम है। पार्टी पूरी ताकत के लिए दिल्ली चुनाव की तैयारी कर रही है। ऐसे में हरियाणा के चुनाव प्रचार में वरिष्ठ नेताओं का शामिल होना संभव नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वरिष्ठ नेताओं का नाम होने के बावजूद वे हरियाणा में प्रचार अभियान के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस मामले में कुछ एक अपवाद जरूर हो सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, सूत्र बताते हैं कि यह फैसला रणनीति के तहत लिया गया है। अगर हरियाणा चुनाव में आप को शीर्ष नेतृत्व सक्रिय होता है और परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहता तो सीधा असर दिल्ली चुनाव पर पड़ सकता है। इससे आम मतदाताओं में पार्टी को लेकर खराब धारणा बनेगी। वहीं, कार्यकर्ताओं भी इससे निराशा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें