फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायकों ने कपिल के आरोपों को किया खारिज, करेंगे मानहानि का मुकदमा

Mon, 15 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवचरण गोयल।
विज्ञापन
 फर्जी कंपनियों से चंदा लेने के आरोपों से घिरी आम आदमी पार्टी दोपहर बाद अपने उन दो विधायकों के साथ सफाई देने के लिए सामने आई जिनकी कंपनियों के साथ संबंध होने की बात सामने आ रही था। विधायक शिवचरण गोयल और नरेश यादव संजय सिंह के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने कपिल की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


नरेश यादव ने पत्नी के उस कंपनी में शेयर होने की बात नकार दी, जिससे चंदा लिया गया था। वहीं शिवचरण गोयल ने दो पैन कार्ड होने की बात पर कहा कि उनके पास एक ही पैन कॉर्ड नंबर है। दोनों विधायकों ने कपिल मिश्रा पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।       

संजय सिंह ने बताया कि हमारे विधायक शिवचरण गोयल का दीपक अग्रवाल नाम के व्यक्ति का नाम लेकर आरोप लगाए हैं उसमें सच्चाई यह है कि शिवचरण गोयल जी किसी दीपक अग्रवाल नाम के व्यक्ति को जानते तक नहीं हैं। इनकी कम्पनी में कोई दीपक अग्रवाल नाम का व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन


 यही नहीं शिवचरण गोयल पिछेल 27 महीने से किसी भी कंपनी में निदेशक नहीं है। विधायक नरेश यादव जी को लेकर जो आरोप है उसमें सच यह है कि उनकी पत्नी के एक लाख रुपये के शेयर किसी अन्य कम्पनी में हैं। उस कंपनी से उनका कोई ताल्लुक नहीं जिसका नाम कपिल मिश्रा ले रहे है।     
  
नरेश यादव ने कपिल के आरोपों को मनगढ़त बताया। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा को अगर कही से जानकारी मिली थी तो पहले थोड़ा होमवर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्नी का एक कंपनी में एक लाख का शेयर है मगर उसमें नहीं जिसका नाम कपिल ले रहे है। उस शेयर का जिक्र मैंने 2015 चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में भी किया है।  
     
शिव चरण गोयल ने कपिल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह 27 महीनों से किसी कंपनी में निदेशक नहीं है। उनके पास एक ही पैनकार्ड है जिसका इस्तेमाल वह हर जगह करते है। उन्होंने यह भी दावा किया की जिन कंपनियों ने चंदा दिया है, उससे उनका संबंध नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 27 महीने पहले आप जिन चार कंपनियों में निदेशक थे उसने पार्टी को चंदा दिया तो वह इसका सीधा जवाब देने के बजाए कहा कि वह किसी भी कंपनी के अब निदेशक नहीं है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें