फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लोगों को कोरोना से बचाने आया ‘आप का डॉक्टर’, आम आदमी पार्टी ने शुरू की नई पहल 

Tue, 25 May 2021 10:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप विधायक मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में फेल साबित हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में एक नई पहल की है। पार्टी ने ‘आप का डॉक्टर’ नाम से एक हेल्पलाइन (782 727 5743) सेवा शुरू की है। जिस पर कॉल करके कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इस हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके अपने लक्षण बताकर कोरोना के इलाज से जुड़ी कोई भी जानकारी ली जा सकेगी। यह सेवा हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध होगी।    

विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय पर आम आदमी पार्टी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए बताया कि इससे लोगों को कोरोना से बचाने की कोशिश की जायेगी। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार लोगों की सही से सेवा नहीं कर रही है, जिसके कारण पंजाब के लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं। 

आप विधायक मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में फेल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के हर दुख सुख में शामिल है, इस लिए ‘आप’ के मेडिकल विंग की तरफ से यह विशेष हेल्प मुहिम शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें