फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने एमसीडी पर लगाया फॉगिंग केमिकल खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित एमसीडी पर करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप लगाया है। आप ने आरोप लगाया है कि डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग केमिकल की खरीद में करोड़ों रुपये के घोटाला किया गया। पार्टी ने दावा किया कि एमसीडी ने केमिकल को 3,256.80 रुपये प्रति किलो में खरीदा, जबकि भोपाल एमसीडी ने इसके लिए महज 2,500 रुपये प्रति किलो का भुगतान किया। इस आरोप को उत्तरी दिल्ली एमसीडी के मेयर ने निराधार बताया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली एमसीडी ने डेंगू पर काबू पाने के लिए केमिकल की खरीदारी की। इसका इस्तेमाल पूरी दिल्ली में फॉगिंग के लिए किया जाएगा। पाठक ने दावा किया कि ढाई हजार रुपये प्रति किलोग्राम वाले केमिकल को एमसीडी ने 3,256.80 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदा। इस तरह से 750 रुपये प्रति किलोग्राम के अतिरिक्त मूल्य के हिसाब यह करोड़ों रुपये का घोटाला बन जाता है। भाजपा का डेंगू विरोधी अभियान ड्रामा और भ्रष्टाचार वाला है।
उधर उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने कहा है कि आप का आरोप निराधार है। जल जनित बीमारियों के नियंत्रण को लेकर सरकार कोई काम नहीं करती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पिछले साल डेंगू के खिलाफ 10 सप्ताह, 10 बजे और 10 मिनट अभियान से डेंगू पर काबू नहीं पाया गया। सिर्फ फूल वाले गमले से पानी निकाल देने से डेंगू नहीं खत्म होता।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की मशीन है। लोगों को गुमराह करने का एजेंडा है, जिसका कोई आधार नहीं है। केमिकल की खरीदारी सरकारी कंपनी हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड से की गई है जिसमें भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं है। आप नेता आरोप लगाने के पहले मुद्दों की सत्यता जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें