फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीटी बिल पर बोले सिसोदिया: केजरीवाल के विकास मॉडल से डरकर विधेयक लाई भाजपा

Thu, 25 Mar 2021 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की चर्चा है। केजरीवाल का मॉडल सुपरहिट है। नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में केजरीवाल को लोग देखने लगे हैं। इसी से घबरा कर अच्छे काम को केंद्र सरकार रोक रही है। जो मोदी और भाजपा की असुरक्षा को दर्शाता है। यह बातें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन


सिसोदिया ने केंद्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में अभूतपूर्व काम हुए हैं। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है, फ्री में साफ पानी मिल रहा है। सड़कें अच्छी हो गई हैं। इसी वजह से पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की खूब चर्चा हो रही है। दूसरे राज्यों के लोग भी कह रहे हैं कि हमें भी दिल्ली की तरह 24 घंटे फ्री बिजली चाहिए, हमें भी अच्छे सरकारी स्कूल चाहिए, हमें भी अच्छे अस्पताल चाहिए। लोग चारों ओर केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस की बात कर रहे हैं। देश में कहीं मोदी मॉडल या भाजपा मॉडल की चर्चा नहीं हो रही है। हम पूछें कि भाजपा की सरकारों ने या केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या किया तो कुछ भी ध्यान नहीं आता, पूछें कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या काम किया तो कुछ भी याद नहीं आता।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (जीएनसीटीडी) संसोधन बिल दोनों सदन से पास होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केजरीवाल को काम करने से रोका जा रहा है। राशन की होम डिलीवरी योजना केजरीवाल ला रहे हैं, मगर केंद्र सरकार इसमें भी अड़ंगे लगा रही है। अगर केंद्र सरकार चाहती तो ये पूरे देश में कर सकती थी लेकिन नहीं किया। ये काम मोदी सरकार पूरे देश में कर सकती थी लेकिन नहीं किया, जो काम केजरीवाल सरकार कर रही है वह मोदी सरकार नहीं कर पा रही, इसलिए केजरीवाल को रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केजरीवाल सरकार के लोकहित के कामों को रोका जा रहा है। 
विज्ञापन


अब मोदी के बाद कौन वाली बात नहीं: सिसोदिया
देश की जनता को अब पता चल गया है कि मोदी जी और भाजपा को अब केजरीवाल जी से डर लगने लगा है, अभी तक लोग पूछते थे कि मोदी नहीं तो कौन? मोदी के बाद कौन? अब लोगों को मोदी जी विकल्प के तौर पर केजरीवाल मिल गए हैं। सिसोदिया ने आगे कहा कि भाजपा को डर है कि केजरीवाल ऐसे ही काम करते रहे तो वे देश के सबसे लोकप्रिय नेता बन जाएंगे। केजरीवाल की लोकप्रियता को खत्म करने के लिए उन्हें और उनके कामों को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जब से सूरत के नतीजे आए हैं, तब से देश के अगल-अलग राज्यों में हुए पंचायती चुनाव और नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़ने लगी है और जीत रही है। 

मोदी जी नेगेटिव राजनीति कर रहे हैं: सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी नेगेटिव राजनीति कर रहे हैं, अच्छे काम को रोकने की राजनीति कर रहे हैं, देश की तरक्की रोकने की राजनीति कर रहे हैं। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री का पद तो पिता के समान होता है, किसी भी पार्टी का मुख्यमंत्री हो अगर वो अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को उसका समर्थन करना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल फाइटर हैं। किसी भी काम को रूकने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें