फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में बुलडोजर : धरने पर बैठे विधायक, पथराव के बाद लाठीचार्ज, ऐसे शुरू हुआ बवाल

Fri, 13 May 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है, लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट तक मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बात करने जिद करते रहे।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मदनपुर खादर के कंचन कुंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विरोध जताने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान लोगों का साथ देने के लिए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि सुबह जब निगम की टीम आई तो दो इमारतें तोड़ने की बात की थी। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी पूरी कॉलोनी तोड़ने की मंशा से आए हैं। इस दौरान स्थानीय विधायक अमानतुल्ला खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें पुलिस ने कार्रवाई वाली जगह से करीब 200 मीटर पहले रोक लिया।

पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है, लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट तक मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बात करने जिद करते रहे।

इस बीच पुलिस को कहना पड़ा कि वह अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। वह तुरंत वापस चले जाएं, वरना मजबूरन उन्हें हिरासत में लेना पड़ेगा, परंतु खान स्थानीय महिलाओं और दूसरे लोगों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वह पुलिस से यह कहते रहे कि उन्हें हिरासत में लेने से लोगों के घर बच जाएं तो गिरफ्तार कर लें। इसके बाद पुलिस ने अमानतुल्ला खान को समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एमसीडी ने दोबारा कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एमसीडी के मुताबिक, करीब 200-300 लोग मौके पर थे, जिनमें से कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी और इमारत गिराए जाने वाले स्थान पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

यहां भी चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
दक्षिणी निगम ने धीर सेन मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के नजदीक, कालका देवी मार्ग और आसपास, चिराग दिल्ली गांव, सावित्री नगर और इसके आसपास, ख्याला एनबी ब्लॉक, डीडीयू कैंप, महात्मा गांधी कैंप, पश्चिमपुरी में जन्माष्टमी पार्क, विष्णु गार्डन में चांद नगर रोड और सागरपुर नाले के आसपास भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की।

प्रेम नगर में भी चला बुलडोजर करोल बाग जोन के पटेल नगर के समीप प्रेम नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध झुग्गियों पर भी एमसीडी का बुलडोजर चला। यहां पर भी दिल्ली पुलिस के 40 जवान तैनात किए गए थे और साथ में दो बुलडोजर लगाए गए थे।

भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई
रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर करीब 200 से अधिक पुलिस बल के साथ एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो बुलडोजर लगाए गए थे। यहां करीब एक किमी तक सड़क के दोनों तरफ बनाई गईं अवैध झुग्गियों को हटाया गया। इस कार्रवाई में एमसीडी ने अपने 60 कर्मियों को लगा रखा था। करीब तीन घंटे तक यहां अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें