फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घर जाकर दोस्त को धमकाने की वजह से युवक की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिंदापुर इलाके की घटना, युवक और उसके भतीजे पर चाकू से हुआ था हमला
विज्ञापन

-एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली और दूसरे को बागपत से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में 17 अगस्त को युवक की हत्या और भतीजे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भतीजी के दोस्त को उसके घर जाकर धमकी देने की वजह से कुलदीप की हत्या की गई थी। आरोपियों की पहचान भगवती विहार निवासी विपिन उर्फ मुन्ना और राजापुरी निवासी पवन उर्फ पंजाबी के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि धमकी का बदला लेने के लिए वह कुलदीप के घर मारपीट करने पहुंचे थे। बीच बचाव में कुलदीप का भतीजा भी घायल हो गया था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को उत्तम नगर स्थित डॉ. बीएम गुप्ता अस्पताल से पुलिस को दो युवकों को चाकू लगने की सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने कुलदीप मृत घोषित कर दिया है। उनका भतीजा भी बीच बचाव में घायल हुआ था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कुलदीप की भतीजी का इलाके के युवक से मिलना जुलना था। घटना वाले दिन भतीजी बिना किसी को कुछ कहे उस युवक के पास गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर कुलदीप उस युवक के घर गए और उसे भतीजी से दूर रहने की धमकी दी। उसके बाद ही युवक के साथी कुलदीप के घर पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली।
विज्ञापन

23 अगस्त को पुलिस ने एक आरोपी विपिन को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। विपिन से पूछताछ में घटना में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। पता चला कि पवन कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत भाग गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच करने के बाद 30 अगस्त को उसे बागपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पवन पर पहले से बिंदापुर थाने में हत्या का प्रयास और आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें