फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक प्रणाली से जोड़ने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 का आयोजन हुआ। ब्रिजिंग ट्रेडिशन एंड इनोवेशन थीम पर हुई इस बैठक में परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर वर्टिकल के अध्यक्ष प्रण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव रहे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने वीडियो संदेश भेजा। सांसद अनुराग शर्मा और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल हुए। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, दक्षिण अफ्रीका, रूस व सेशल्स के राजनयिकों सहित कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उद्योग जगत और आयुष विशेषज्ञों ने पैनल चर्चाओं के जरिए अपने विचार रखे। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार आयुष परंपरा और आधुनिक विज्ञान को जोड़कर वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को नई दिशा दे रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें