फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गिरफ्तार, इलाके में वसूल रहा था रंगदारी

Thu, 03 Jun 2021 08:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में चोट लगी है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और इलाके में रंगदारी वसूल रहा था। 
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार को देर रात जिला स्पेशल स्टाफ की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में चोट लगी है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और इलाके में रंगदारी वसूल रहा था। 

बेटे के सामने मां की हत्या करने वाले को मुठभेड़ में दबोचा
वहीं, इससे पहले एक अन्य मामले में दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी नितिन उर्फ विनय उर्फ राहुल के रूप में हुई। आरोपी बाबा हरिदास नगर थाने में घोषित बदमाश है। नितिन की टांग में गोली लगी थी। आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस पर किया था हमला
जबकि, उसका दूसरा साथी चेतन पांडेय मौके से फरार हो गया था। चेतन पालम थाने का घोषित बदमाश है। दोनों ने सागरपुर गांव में ज्योति नामक महिला की घर में घुसकर 12 साल के बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इनको घेरा तो पुलिस पर हमला कर दिया था। 

झड़प में एक कैदी की मौत
वहीं, इससे पहले तिहाड़ जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई थीं। गंभीर घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को डीडीयू से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के दिन ही उसकी रिहाई होने वाली थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें