फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रिश्तेदार ने ही घर से लाखों रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके की घटना, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में फल विक्रेता को अपने रिश्तेदार को फ्लैट की चाबी देना भारी पड़ गया। दोस्तों के साथ पार्टी करने आए रिश्तेदार ने पीड़ित के घर से लाखों की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

रिश्तेदार होने की वजह से पीड़ित उससे पैसे वापस करने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बिलाल बह्मपुरी इलाके में रहता है। वह मंडी में फल बेचता है। न्यू उस्मानपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बिलाल ने बताया कि फैजान कुरेशी उसके दूर के रिश्ते में मौसी का बेटा है। 20 मई को फैजान ने उसे फोन किया। उस समय वह दरियागंज मंडी में मौजूद था। फैजान ने उससे उसके फ्लैट की चाबी देने के लिए कहा। उसने बताया कि उसके कुछ दोस्त आ रहे हैं, जिसके साथ पार्टी करना है। 20 मई की रात 12 बजे बिलाल अपने फ्लैट पर पहुंचा। फैजान और उसके दोस्त वहां से जा चुके थे। बिलाल के मुताबिक उसे अगले दिन किसी कारोबारी को पेमेंट करनी थी। बिस्तर के नीचे रखे 2.50 लाख रुपये गायब थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें