फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना : रिकॉर्ड 46 हजार से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Sun, 21 Mar 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना का टीका.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ने से अब टीकाकरण भी रफ्तार पकड़ रहा है। दूसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान में शनिवार को रिकॉर्ड 46,769 लोगों को टीका लगाया गया। ऐसा पहली बार है जब एक दिन में ही 45 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, करीब 500 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 22,376 लोग रहे। वहीं, 45-59 साल के बीमारियों से पीड़ित 4794 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा 3151 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और 2348 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया। 

टीका लगने के बाद दो लोगों कोहल्के बुखार और दर्द की शिकायत हुई। इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। कुल टीकाकरण में 14,100 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई गई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब छुटे हुए कर्मचारी भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। कई केंद्रों पर प्रतिदिन 200 लोगों को टीका लग रहा है। टीका लेने वाले बुजुर्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 1 मार्च को शुरू हुए दूसरे चरण में अभी तक 2.50 लाख से ज्यादा बुजुर्ग वैक्सीन लगवा चुके हैं। 

अधिकारी के मुताबिक, सोमवार से सुबह 9 से रात 9 बजे तक टीकाकरण होगा। साथ ही केंद्रों की संख्या भी 500 से ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन काफी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें