फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग सेंधमार ने एक हाथ से माचिस जलाकर दुकान में की चोरी, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 04:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक हाथ से माचिस जलाकर दुकान में चोरी करने वाले दिव्यांग सेंधमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजू एक हाथ से बार-बार माचिस जलाकर दुकान में रखे सामान को देख रहा था।

विज्ञापन


दुकान में चोरी व एक हाथ से माचिस जलाकर सेंधमारी की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल है। आरोपी का एक हाथ नहीं है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप व आईपैड बरामद किया है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार महरौली-बदरपुर रोड पर शब्बीर अहमद की फर्नीचर की दुकान है। दुकान में 26 अगस्त की रात चोरी हुई थी। दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मास्क पहने एक युवक दुकान के अंदर घुसता है। उसका एक हाथ नहीं है। वह एक ही हाथ से दुकान का शटर तोड़ देता है।
विज्ञापन


कान का ताला तोड़ने से लेकर अंदर सामान ढूंढने के लिए वह बार-बार एक हाथ से माचिस जला रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी गिरीश कुमार की देखरेख में राहुल मल्हान व एएसआई अनिल कुमार की विशेष टीम बनाई गई।

एसआई राहुल मल्हान ने गुप्त सूचना के बाद ककरौला, द्वारका निवासी दिव्यांग सेंधमार राजू(38) को अंधेरिया मोड़ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह यहां पर चोरी का सामान बेचने आया था आरोपी वर्ष 2013 से सेंधमारी की वारदात को अंजाम दे रहा है। गोरखपुर में थ्रेसर में हाथ आने से उसका दाहिना हाथ कट गया था। वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें