फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कर्ज से परेशान युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद पर्वत स्थित बलजीत नगर की वारदात, युवक की हालत नाजुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके में कर्ज से परेशान युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में युवक को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में विशाल सिंह (29) की हालत नाजुक बनी हुई है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि विशाल को कारोबार में तीन से चार लाख रुपये का घाटा हो गया था। जिन लोगों के विशाल पर पैसे थे, वह उसे परेशान कर रहे थे। कर्ज की वजह से वह मकान का किराया भी नहीं दे पा रहा था। परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस उसका बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि सोमवार रात आनंद पर्वत थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि बलजीत नगर, पटेल नगर निवासी विशाल सिंह ने खुद को आग लगा ली है। उसे इलाज के लिए बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और डॉक्टर की मौजूदगी में विशाल का बयान लिया गया। उसने बताया कि वह बलजीत नगर, आनंद पर्वत में सोनू के मकान में किराए पर रहता है। कुछ समय से वह कारोबार में घाटा होने के कारण कर्ज में डूबा हुआ था। सूरज जायसवाल और सोनू नामक शख्स उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें