फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कृष्णा नगर विधायक के बैंक खाते से 9.80 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक का प्रतिनिधि बनकर बैंक पहुंचा आरोपी, किसी ने विधायक बनकर बैंक मैनेजर से बात की और ट्रांसफर करवा ली रकम, मामला दर्ज
विज्ञापन

-विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साढ़े तीन लाख रुपये खाते में फ्रीज करवाए, आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ 9.80 लाख की ठगी हो गई। विधायक के अस्पताल के खाते से ठगों ने दिन-दहाड़े बड़े ही शातिर तरीके से रकम एक अन्य खाते में ट्रांसफर करवा ली। आरोपी विधायक का प्रतिनिधि बनकर बैंक पहुंचा। वहां किसी अन्य व्यक्ति ने बैंक मैनेजर से विधायक बनकर बातचीत की। फोन पर विधायक बनकर बात कर रहे व्यक्ति ने बैंक मैनेजर से बिना चेक और बिना सत्यापित पत्र के रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। बैंक ने भी बिना किसी जांच के रकम को किसी संजय कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दी। विधायक को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि विधायक की शिकायत पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वारदात 29 अगस्त को दोपहर करीब 12.44 बजे हुई। वारदात की जानकारी होने के बाद विधायक झील स्थित बैंक पहुंचे तो बैंक अधिकारियों ने उनको दिए गए दस्तावेज दिखाए। आरोपियों ने फर्जी साइन व फर्जी लैटर हेड का इस्तेमाल किया था। विधायक ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में बैंक को उन्होंने एक ईमेल भी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें