फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बुजुर्ग ज्वेलर पर चाकू से हमला कर लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदर्श नगर के आजादपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर चार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बुजुर्ग ज्वेलर 75 साल के मदन लाल गुप्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश बिना लूटपाट के भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2.21 बजे आजादपुर गांव में वारदात की सूचना मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुरंत टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। सीसीटीवी जांच के दौरान एक जगह पर बदमाशों ने अपना नकाब हटाया। चेहरा दिखने के बाद पुलिस ने मुखबिरों की मदद से चारों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने दबिश देकर दो को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए दोनों बदमाश नाबालिग हैं। इनके निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें