फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिटर्न्स: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा केस आए सामने, एक की मौत

Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी बढ़कर 1.03 फीसदी हुई
-अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,47,984 हुई
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दो दिन से कोरोना के 800 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। रविवार को 823 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस साल सर्वाधिक है। बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी बढ़कर 1.03 फीसदी हो गई है। इस दिन 01 मरीज की मौत हुई। 613 रोगियों को छुट्टी दी गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,984 हो गई हैं। इनमें से 6,33,410 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है। अब तक 10956 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी है। अस्पतालों में 892 मरीज भर्ती हैं। पांच दिन से प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में 10 और होम आइसोलेशन में 1893 रोगियों का इलाज किया जा रहा है। 

रविवार को 79,714 जांच हुईं। इनमें 1.03 फीसदी मरीज कोरोना के संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर तरीके से 51,043 और रैपिड एंटीजन से 28,671 टेस्ट हुए। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 766 हो गई है। पिछले 24 घण्टे में 52 हॉटस्पॉट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रहे मामले
दिन          मरीज

21 मार्च-     823
20 -           813
18 -           607
17 -           536
16 -           425
15 -           368

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें