फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019: लोगों को फोन कर आप का प्रचार करने के लिए केजरीवाल को नोटिस

Fri, 03 May 2019 10:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बगैर अनुमति चुनाव प्रचार के सिलसिले में हजारों मोबाइल धारकों को प्री- रिकॉर्डिंग ऑडियो मैसेज भेजने के मामले पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए 4 मई को जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे तक जवाब नहीं देने पर आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो ऑडियो मैसेज सीडी भेजते हुए जवाब मांगा है। इससे पहले भी झुग्गियों में पर्चा बांटने के मामले में नेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर आप को सीईओ कार्यालय की तरफ से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में आचार संहिता से संबंधित कमेटी (एमसीएमसी) के एक सदस्य के मोबाइल पर आप के संयोजक की आवाज में वोट देने की अपील प्री रिकॉर्डिंग मैसेज के तौर पर की गई। आरोप है कि अन्य संचार माध्यमों की तरह, लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं को प्रचार संदेश भेजने के लिए एमसीएमसी से मंजूरी नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें