नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात सेक्टर 39 के सलारपुर में सीवर नाला सफाई करते समय दो सफाई कर्मचारी सीवर में डूब गए।
सूचना मिलते ही लगभग रात के 2:15 बजे एनडीआरएफ की गोताखोर टीम इंस्पेक्टर मौके पहुंच गई। जितेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम पहुंचते ही सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दी।
रेस्क्यू टीम ने पहला शव सुबह 6:25 पर और दूसरा शव 7:30 पर बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।