फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के अराजकतावादी चेहरे का पर्दाफाश हो गया:विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल के अराजक चेहरे
विज्ञापन

का पर्दाफाश : विजेंद्र गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जेएनयू मामले में आरोप-पत्र दायर होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि उन्हें अब देश से माफी मांगनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल देशद्रोही नारे लगाने वालों के साथ खड़े रहे हैं। वे आरोपी कन्हैया और उनके साथियों को पूरी तरह निर्दोष और पवित्र बताते रहे हैं और उनकी प्रशंसा में गीत गाते रहे। आज वही कन्हैया और उनके साथी राष्ट्रद्रोह का आरोप का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने यह भी कहा कि जब कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र सरकार को तानाशाही करार दिया था। वे यह दिखाने का प्रयास करते रहे कि वे जेएनयू के देशद्रोही छात्रों के साथ खड़े हैं। अपने अघोषित एजेंडे के साथ केजरीवाल इस विवाद में कूद गए थे, जबकि उनका जेएनयू विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था। इस पूरी घटना से मुख्यमंत्री के अराजक चेहरे का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें