फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के सौतेले बेटे की दीवार से मारकर हत्या

Wed, 16 Jan 2019 06:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिले के कापसहेड़ा थाना इलाके में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। सौतेले पिता ने पांच वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा और इसके बाद उसे उठाकर दीवार में दे मारा। इससे बच्चे का सिर फट गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की मां की भूमिका की जांच की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपियों ने बहाना बनाया था कि बच्चा बाथरूम में गिर गया था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने कहा है कि वह पांच वर्षीय बच्चे युवान को पढ़ने के लिए कह रहा था। वह नहीं माना तो उसने युवान को पीटना शुरू कर दिया। उसने बच्चे को जमकर लात-घूंसे मारे। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसे उठाकर दीवार में दे मारा। बच्चे के पिता यूपी के इलाहाबाद निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने कापसहेड़ा थाने में हत्या, आपराधिक साजिश आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

सूर्यप्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी रानी सिंह के साथ हुई थी। वह ब्रिजवासन के क्रिस्टोस स्कूल में पढ़ाती थी। उसके संबंध वहीं काम करने वाले नरेंद्र से बन गए। रानी युवान उर्फ युवी को लेकर अप्रैल, 2018 में समालखा गांव में नरेंद्र के साथ रहने चली गई थी। उसके कहने पर रानी युवान को उससे मिलवाने सेक्टर-21 द्वारका मेट्रो स्टेशन पर लाती थी। युवान हमेशा नरेंद्र के मारपीट करने की बात कहता था। दस जनवरी को रानी ने उसे फोन कर बताया कि युवान कोलंबिया अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो युवान को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 सूर्यप्रताप के मुताबिक वह भाई अभिनेख के साथ अस्पताल पहुंचा तो युवान वेंटीलेटर पर था। रानी ने उसे बताया कि युवान ने लड्डू खाए थे और वह बेहोश होकर बाथरूम में गिर गया था। उसे लगा कि बाथरूम में गिरने से इतनी चोटें कैसे लग सकती हैं। 12 जनवरी को युवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को युवान का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद कापसहेड़ा थानाध्यक्ष सुवीर ओजस्वी की देखरेख में एसआई मोहित और राजकुमार की टीम ने नरेंद्र को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें