निदेशालय का दावा है कि इससे उच्च शिक्षाओं में विषयों कक्षाओं को मजबूती मिलेगी और विषयवार शिक्षकों की कमी भी नहीं होगी। इस दिशा में निदेशालय ने प्रत्येक स्कूल में कम से कम एक व अधिकतम तीन पदों का सृजन किया है।
दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में आठ सौ अतिरिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने भी आदेश जारी कर दिया है। पोस्ट फिक्सेशन के तहत राजधानी के 100 से अधिक स्कूलों में हिंदी, अग्रेंजी, अर्थशास्त्र व इतिहास समेत अन्य विषयों के लिए भर्ती की जाएगी। उक्त पदों को शिक्षक को नियुक्ति, स्थांतरण व पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन
निदेशालय का दावा है कि इससे उच्च शिक्षाओं में विषयों कक्षाओं को मजबूती मिलेगी और विषयवार शिक्षकों की कमी भी नहीं होगी। इस दिशा में निदेशालय ने प्रत्येक स्कूल में कम से कम एक व अधिकतम तीन पदों का सृजन किया है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि उक्त पदों पर रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, समाजशास्त्र, भौतिक, संगीत, जीव विज्ञान, फाइन आर्ट्स व कॉमर्स विषयों के लिए भर्ती की जानी है।