फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 652 संक्रमित, आठ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 652 नए मरीज सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह दूसरी बार है जब अगस्त में एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 11 अगस्त को 956 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,52,580 हो गई है, जिनमें 1,37,561 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1310 लोग ठीक हुए हैं और अब तक 4196 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में इस समय संक्रमण दर 6.8, रिकवरी रेट 90.15 और सक्रिय मरीजों के दर 7.9 और मृत्युदर 2.75 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 10,709 लोगों की जांच की गईं। इसमें से 3024 आरटीपीसीआर और 7685 एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 13,02,120 जांच की जा चुकी हैं। फिलहाल, होम आइसोलेशन में 5762 मरीज हैं। इसके अलावा कुल एक्टिव केस की संख्या 10,823 है। दिल्ली में इस समय अस्पतालों में 10,634 बेड खाली हैं। कोविड केयर सेंटर में 5453 और कोविड हेल्थ सेंटर में 407 बेड शामिल हैं। वर्तमान में कंटेनमेंट जोन की संख्या 549 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें