फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 607 नए केस मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 72 दिन बाद 600 से अधिक मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 607 मरीजों की पुष्टि की, जबकि एक की मौत हो गई। 384 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,45,632 हो गई है। इनमें से 6,31,759 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2924 हो गई है। अब तक 10949 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.70 फीसदी हैं। अस्पतालों में 794 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 4 और होम आइसोलेशन में 1519 मरीज भर्ती हैं।
बृहस्पतिवार को कुल 80,253 जांच हुईं। संक्रमण दर 0.76 फीसदी रही। आरटी- पीसीआर से 48,737 और रैपिड एंटीजन से 31,516 टेस्ट हुए। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 647 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 40 हॉटस्पॉट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें