फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना के 570 नए मामले मिले, चार की मौत, संक्रमण दर 1.04 फीसदी

Mon, 21 Feb 2022 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राहत की बात यह है कि 730 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 1.04 फीसदी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना केस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के कम होते संक्रमण के बीच रविवार को 570 नए मामले मिले हैं। वहीं, चार मरीज कोरोना की वजह से जिंदगी की जंग हार गए। राहत की बात यह है कि 730 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 1.04 फीसदी दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 54614 टेस्ट किए गए। इनमें 46440 आरटीपीसीआर व 8174 रैपिड टेस्ट किए गए। अस्पताल में कोरोना के 265 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा कोविड केयर सेंटर में 11 व हेल्थ सेंटर में एक मरीज भर्ती है। वहीं, होम आइसोलेशन में 1742 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, 113 मरीज आईसीयू, 88 ऑक्सीजन सपोर्ट और 25 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2545 बनी हुई है। वहीं, अब तक कुल 26101 मौतें हो चुकी हैं।  बीते 24 घंटे में 80310 कोरोना की डोज लोगों को मिली है। इसमें से 10018 पहली और 65755 दूसरी डोज के रूप में दी गई है। रविवार तक दिल्ली में कंटेनमेंटजोन की संख्या 8583 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें