फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने वादा किया है कि एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। स्थानीय जनता के साथ इस नंबर से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 25 वादों वाले घोषणा पत्र को पेश करते हुए पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यदि मैं लोकसभा चुनाव जीता तो लोगों से सीधा जुड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर की व्यवस्था करूंगा। इस नंबर के माध्यम से मेरा सीधा संवाद जनता से होगा। समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पूर्वी दिल्ली के विकास के लिए ट्रांस यमुना डेवलपमेंट बोर्ड को मजबूत करने की बात कही। साथ ही कहा कि न्याय योजना के तहत गरीबी उन्मूलन कांग्रेस की प्राथमिकता दी जाएगी। जनभागीदारी से पूर्वी दिल्ली का विकास होगा। सांसद निधि का पैसा जनता से पूछ कर खर्च होगा। हर घर में स्वच्छ जल देंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं को आरक्षित रोजगार व महिलाओं को सम्मान मिलेगा। लोहापुल के विकल्प में एक नया ब्रिज बनाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली में स्टेडियम व जिम का निर्माण होगा। मदनपुरखादर को मेट्रो रेल से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत दिलाएगी। बढ़ते बिजली दर से निजात के लिए एक फ्लैट में एक बिजली मीटर का प्रावधान होगा। इसके अलावा झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास प्राधिकरण के अंतर्गत पक्का मकान दिया जाएगा। ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए आईटीओ तक के रास्ते को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें