फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 5100 नए मामले, एक लाख से भी अधिक लोगों की हुई जांच

Tue, 06 Apr 2021 08:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजधानी में रिकॉर्ड 5100 नए मरीज सामने आए, जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिनभर में 103453 कोरोना जांच की गईं। बीते 24 घंटों में 2340 मरीज ठीक होकर वापस लौटे। 

विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 4.93 प्रतिशत है। इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 685062 हो गई है, जिनमें से 656617 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं और 11113 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 17332 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें